SANJEETNews
होम | बिहार
शराबबंदी के बाद तम्बाकु भी प्रतिबंध लगे बिहार में- शत्रुघ्न सिन्हा
भाजपा के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने शराबबंदी के साथ ही लोगों को कैंसर जैसे घातक रोग से बचाने के वास्ते तम्बाकु सेवन पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग की.
किशनगंज: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय स्वास्थ मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने शराबबंदी के साथ ही लोगों को कैंसर जैसे घातक रोग से बचाने के वास्ते तम्बाकु सेवन पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग की जिसके बारे में एक अध्ययन में कहा गया है कि यह 2020 तक विश्व में सबसे बड़ा मौत का कारण होगा. शत्रुघ्न ने यह बात बिहार के किशनगंज जिले में कैंसर जागरुकता, जांच और सलाह केंद्र की स्थापना करते हुए कही.
शत्रुघ्न ने कहा कि बिहार में शराबबंदी की प्रशंसा हुई लेकिन यदि यहां इस बंदी का विस्तार करते हुए तम्बाकु के सेवन पर रोक लगा दी जाए तो घातक बीमारी कैंसर से बचाव के साथ लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभावकारी असर पडे़गा.
पटना साहिब से भाजपा सांसद शत्रुघ्न ने तम्बाकु उत्पादों यानि सिगरेट, खैनी और गुटका के बुरे प्रभाव की चर्चा की. उन्होंने ने कहा कि वह पटना साहिब संसदीय क्षेत्र के बख्तियारपुर और दनियावं में आने वाले समय में कैंसर का ऐसा ही केंद्र खोलने की दिशा में काम करेंगे.

No comments:
Post a Comment