आप सब को दिल से पर्नाम मेई संजीत कुमार भारती आप के लिए न्यूज ले के आए..
![]() |
लेखक संजीत कुमार भारती
एक ही फंदे पर झूलते मिली प्रेमी जोड़े की सड़ी-गली लाश, दहशत में आए लोग
महासमुंद/बारनवापारा. एक प्रेमी युगल ने बरगद पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल दोनों अज्ञात है। लाश सड़ चुकी है। जिसकी वजह से दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने घटना सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस शव बरामद कर विवचेना शुरू कर दिया।
बार मुख्यालय से लगभग 2 किलोमीटर दूरी पर रेस्ट हाउस एवं ग्राम दोन्द जाने की की दिशा में अज्ञात प्रेमी युगल की फांसी के फंदे में झूलती हुई लाश देखी गई। बताते हैं कि लगभग 5 से 7 दिन इसे झुलते हुए हो गया होगा अमूमन लाशें सडऩे लगी है । ग्राम कोटवार करण ने इसकी जानकारी संबंधित थाना बया में दे दी है।
समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल नहीं नहीं पहुंची है जबकि शाम के 6 बजने वाले हैं ग्रामीणों ने जब झूलती हुई लाशों को देखा तब वह दहशत में आ गए तथा देखते ही देखते ग्रामीणों का झुंड इसे देखने घटनास्थल जंगल की ओर पहुंच गया बहरहाल पंचनामा अथवा सुसाइडल नोट्स मिलने के पश्चात ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी की प्रेमी युगल कहां के थे आसपास क्षेत्र से मिली जानकारी के अनुसार कोई गुम इंसान की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज नहीं कराई गई है अनुमान लगाया जा रहा है कि 19 से 22 वर्ष के बीच दोनों की उम्र होगी युवक फुल पैंट शर्ट एवं युवती सफेद कपड़े पहनी हुई है ।


No comments:
Post a Comment