Wednesday, 28 June 2017

Sanjeet Kr Bharti NewsNews
http://sanjeetkrbharti.blogspot.in/?m=1
लेखक
 संजीत कुमार भारती


     अस्पताल में एंबुलेंस फोन नहीं होता रिसीव
पटना : घायल और रोगी को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए मौजूद 102 एंबुलेंस सेवा कर्मचारियों की अनदेखी से इन दिनों बदहाल चल रही है. मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी 102 टॉल फ्री नंबर पर फोन करने पर कॉल सेंटर पर फोन नहीं उठाये जाते हैं. अगर कभी कभार फोन उठ भी गया तो वहां से मरीज को सही जानकारी नहीं मिल पाती है. मरीजों की शिकायत पर प्रभात खबर टीम ने जब 102 टॉल फ्री नंबर पर फोन कर कॉल सेंटर की स्थिति का रियलिटी चेक किया तो जो सच्चाई सामने आयी, उससे मरीजों की शिकायत सच साबित हुई.


प्रशंसकों के दिल में जिंदा रहेंगे लोक गायक : लालू
पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने लोक गायक अजीत कुमार अकेला के असामयिक निधन पर दु:ख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा की वे प्रशंसकों के दिल में जिंदा रहेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव, ने भी लोकगायक के निधन पर संवेदना व्यक्त की है. इधर, हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा (से) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, प्रदेश अध्यक्ष वृशिण पटेल, वरीय उपाध्यक्ष बीएल वैश्यंत्री, प्रवक्ता रामविलास प्रसाद और पार्टी प्रवक्ता रामविलास प्रसाद ने भी संवेदना व्यक्त की.

No comments:

Post a Comment

दिल्ली सरकार ने छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की                       Sanjeet kr bharti news con..7766876356 दिल्ली सरकार ने कहा...