वृद्ध की गला दबा कर हत्या
पूर्णिया : पूर्णिया सिटी लालबाग में सोमवार की रात घर में अकेले रह रहे एक वृद्ध की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. सूचना पर पुलिस पहुंची और गहन अनुसंधान शुरू कर दिया. पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम भी करा लिया. हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. मृतक का नाम गिरीश चंद्र राठी (65) है. वह पूर्णिया सिटी लालबाग का निवासी था. मृतक राठी के पड़ोसी उमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि गिरीश की एक मात्र पुत्री है, जिसका नाम शिल्की महेश्वरी है.
No comments:
Post a Comment