पश्चिमी लंदन की 27 मंजिला इमारत ग्रेनफेल टावर में भीषण आग, कई लोग फंसे
लंदन की मशहूर 27 मंजिला ग्रेनफेल टावर में बुधवार सुबह आग लग गई है. घटनास्थल पर 40 दमकल गाड़ियां और 200 दमकलकर्मी आग पर काबू
पाने की कोशिश कर रहे हैं. ग्रेनफेल टावर अपार्ममेंट में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. सुरक्षाकर्मियों ने इमारत के आसपास के रास्तों को सील कर दिया. आग इतनी भयावह है कि लोग इमारत के ढहने की आशंका जता रहे हैं.
बताया जा रहा है कि यह एक रिहायशी इमारत है और दूसरी मंजिल के फ्लैट से आग भड़की है. बुधवार सुबह अचानक आग लगने से लोगों को अपार्टमेंट से बाहर निकलने तक का मौका नहीं
मिला. इमारत से आग की लपटे उठ रही हैं. इमारत में करीब 120 फ्लैट हैं यानी इसमें करीब 120 परिवार रहते हैं. फिलहाल इसमें हताहत लोगों की जानकारी नहीं मिल पाई है. लंदन फायर ब्रिगेड के असिस्टेंट कमिश्नर डैन डैली ने बताया कि राहत एवं बचाव चलाया जा रहा है. घटनास्थल पर एंबुलेंस भी भेजे गए हैं. आग की लपटे इमारत के 100 मीटर दायरे तक फैली हुई हैं.
अभी तक आग लगने की वजह भी साफ नहीं हो पाई है. ग्रेनफेल टावर पश्चिमी लंदन के नोट्टिंग हिल के नजदीक लातिमेर रोड पर स्थित है. आग बुझाने के लिए
40 दमकल गाड़ियों और 200 दमकलकर्मियों को लगाया गया है. इसके अलावा घटनास्थल पर कई एंबुलेंस भी पहुंच चुकी हैं. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि
इमारत में फंसे लोग मदद के लिए चीख-चिल्ला रहे हैं, जबकि कुछ लोग किसी तरह इमारत से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं. लंदन के मेयर सादिक खान ने बताया कि इमारत में भीषण आग लगी है.
Hallo friends how are you
ReplyDelete